संदेश

नवंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शुभ हो!उज्ज्वल नवज्योतिर्मय दीप ज्योति,भाव ज्योति आशा ज्योति, जीवन ज्योति! सत्यम्-शिवम्-सुंदरम्! हर्ष-आनन्दमय, शुभ मंगल, शुभ जीवन! शुभ-शुभ-शुभ हो... ।प्रातः शुभ,मध्याह्न शुभ, संध्या शुभ हो!क्षण-क्षण, कण-कण, ऋतुओं के वर्ष-मास, रात्रि-दिवस शुभ हो...। शुभ-शुभ-शुभ हो। तन-मन-धन-आत्मा, जड़-चेतन परमात्मा, जागृत-चैतन्यता भरी, सर्वस्व अष्ट सिद्धियाँ,नव निधियाँ शुभ हो! शुभ-शुभ-शुभ हो...। भूत-भविष्यत-वर्तमान शुभ हो। आदि-मध्य और अंत शुभ हो। दिग् और दिगन्त शुभ हो! शून्य से लेकर अनन्त तक शुभ हो! शुभ-शुभ-शुभ हो...! व्यवहार-संस्कारों की कर्त्तव्य-अधिकारों की व्यष्टिगत-समष्टिगत मौन-मुखर अभिव्यक्तिगत भावना-संभावना शुभ हो!शुभ-शुभ-शुभ हो...! शनिवार 14/10/20 दीपावलि